मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जन्मदिन पर दुधेश्वरनाथ मन्दिर में की पूजा, महंत नारायण गिरी से लिया आशीर्वाद
गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। भाजपा महानगर गाज़ियाबाद के नंदग्राम मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने जन्मदिवस (30 अगस्त) के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक परंपराओं का पालन करते हुए श्री दुधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महंत नारायण गिरी महाराज से उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात अभिषेक शर्मा कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के निवास स्थान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मंत्री जी व समाज के गणमान्य लोगों से जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।

इस अवसर पर मौजूद शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अभिषेक शर्मा का जीवन समाज व राष्ट्रहित में सेवा, समर्पण और प्रेरणा का दीपक बनकर सदैव प्रकाशमान रहे।
“आनन्द धारा न्यूज़” परिवार ने भी अभिषेक शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।



