Homeराजनीतिविदेश

पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में एससीओ बैठक को किया संबोधित

नई दिल्ली। चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के सदस्यों के सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पीएम मोदी ने उज़्बेकिस्तान को उनके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने कहा कि एससीओ मंच सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग, विश्वास और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आपसी साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button