Homeशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

एम.एम.एच.कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित

गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि SFS गाजियाबाद महानगर के द्वारा एम एम एच कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह, अभाविप प्रांत सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष डॉ. राकेश राणा ने किया।
SFS मेरठ प्रांत के प्रमुख डॉ अनिल भडाना ने बताया कि आज 17 सितंबर को पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में गाजियाबाद महानगर द्वारा भी शिविर का आयोजन किया गया है। स्टूडेंट फॉर सेवा गतिविधि के तहत विभिन्न सेवा कार्य समय-समय पर किया जाता है जिससे कि विद्यार्थियों में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होता रहे और उनके अंदर वासुदेव कुटुंबकम का भाव पैदा हो।
महानगर अध्यक्ष डॉ राकेश राणा ने बताया कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है हम सभी जानते हैं कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण कदम है प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है किसी का जीवन रक्त की कमी से न जाए इसके लिए अभाविप ऐसे आयोजन करती रहती है।
विभाग सह संयोजक कुलदीप आर्य ने बताया कि SFS के तहत ब्लड बैंक, बुक बैंक, क्लोथ बैंक, फूड बैंक की व्यवस्था की गई है जिसके तहत जरूरतमंदों की सहायता की जाती है।
उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो समाज में सेवा कार्य करना चाहते हैं उन्हें SFS मंच प्रदान करता है। इस दौरान प्रमुख रूम से महानगर से मंत्री तुषार बैसला निखिल लविश यादव एम इकाई अध्यक्ष अश्वनी सपना यादव श्वेता निकिता सार्थक नगर हैप्पी बसाया पहलाद सिंह आदि प्रमुख छात्र एवं छात्राएं शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button