Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

अलीगढ़ में श्री सतपाल महाराज जी के जन्मोत्सव पर सद्भवना सत्संग व निशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित

अलीगढ़,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री हंस ज्ञान मंदिर,गूलर रोड अलीगढ़ में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सद्भावना सत्संग समारोह एवं निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

समारोह में पूज्य संत महात्मा वीरा बाई जी, महात्मा हेमप्रभा बाई जी एवं महात्मा दीया बाई जी ने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भक्तजनों को जीवन में आध्यात्मिकता,सद्भावना और सेवा के महत्व का संदेश दिया। सैकड़ों भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेमी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मेक्स आई सेंटर के सहयोग से डॉ. रवि जैन एवं डॉ. अभिनव जैन ने लगभग 600 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की तथा दवाइयों का वितरण किया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में योगी ठाकुर, मनु कश्यप, वीरेंद्र शर्मा,भोले रंजन, राहुल भाई, ममता बहन, मीनाक्षी, सत्यपाल सिंह, देवेंद्र जी, प्रदीप जी, निशा, नीतू, राजेश कुमार, किशन, सचिन, सुनील भाई सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तजनों ने सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव को समाज सेवा और मानव उत्थान का पर्व बताते हुए गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button