Homeव्यापार

इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के 40वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुई 51वीं मंथन मिटिंग

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), गाजियाबाद चैप्टर द्वारा आईआईए के 40वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 51वीं मंथन बैठक और केक कटिंग समारोह का आयोजन होटल फार्च्यून इन् ग्राजिया, गाजियाबाद में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि श्री विवेकानंद शुक्ला, ज्वांइट कमिश्नर (कार्पोरेट सैल), एसजीएसटी, गाजियाबाद ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत संजय अग्रवाल, चेयरमैन, आईआईए गाजियाबाद चैप्टर ने स्वागत भाषण से की और समारोह का संचालन किया। विवेकानंद शुक्ला ने आईआईए के 40 वर्षों की यात्रा को सम्मानित करते हुए एसजीएसटी से संबंधित हालिया जीएसटी सुधारों पर प्रकाश डाला और कुछ उत्पादों पर जीएसटी दरों में विसंगतियों की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में व्यापारियों को हालिया बदलावों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

बैठक के दौरान विभिन्न वर्टिकल्स के तहत “फाइनेंस: ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई टूवार्ड्स 4.0” विषय पर विशेष चर्चा हुई। आईएफसी अहमदाबाद की स्वेटार्क टीम ने “स्वेटार्क बिजनेस हेल्थ रिपोर्ट सिस्टम” के अंतर्गत फंड मैनेजमेंट, स्क्रीनिंग, प्रगति, और ब्रेन स्टॉर्मिंग टीम्स द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बारे में सीए हरिकांत कोटेचा ने विस्तार से बताया।

नीरज सिंघल, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए ने अपने विचार साझा करते हुए आईआईए के 40 वर्षों के सफर को याद किया और कहा कि आईआईए के प्रारंभिक काल से लेकर आज तक संगठन ने एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने आईआईए के इतिहास को एक किताब के रूप में संकलित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इससे प्रेरणा ले सकें।

विशिष्ठ अतिथियों और मुख्य अतिथियों ने आईआईए के 40वें वर्ष के समापन पर शुभकामनाएँ दीं और आईआईए द्वारा उठाए गए कदमों पर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। सभी ने मिलकर केक कटिंग किया और इस मौके को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का समापन संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद सभी को ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव, राकेश अनेजा, डिवीजनल चेयरमैन, अमित नागलिया, डिवीजनल सचिव सहित आईआईए के अन्य पदाधिकारी और उद्यमी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button