Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नवरात्रि पर भव्य माँ भगवती चौकी का आयोजन

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मंच पर नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य माँ भगवती चौकी का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जागरण मंडल के महंत मनोज शर्मा द्वारा माता की पावन ज्योति प्रज्वलित कर श्री गणेश वंदना से हुई। इसके बाद भजन गायकों सुमन शर्मा, श्रवण मस्ताना, राघव और माधव ने माता रानी की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

चौकी में विशेष रूप से पहुंचे सांसद अतुल गर्ग तथा भाजपा नेता के.डी. त्यागी को रामलीला कमेटी द्वारा पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के संचालक बुद्धप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद ग्राम सहित लघु उद्योग भारती के मंडलाध्यक्ष अमरीश गोयल, राजकुमार गोयल, प्रदीप गोयल, मनोज गोयल, सभासद भूपेंद्र पाल, सतीश गर्ग, दीपक गोयल, सुदर्शन प्रसाद, नितिन गोयल पंचवटी, संजय गोयल, सचित गोयल, वसु गुप्ता, प्रमोद गोयल, महेश चंद गोयल, शिवकुमार गोयल, दीपक सिंघल, प्रवीण सिंघल, पंकज गर्ग, पूरणमल जिंदल, राकेश गर्ग, अक्षय सिंघल, लवली गोयल, विपिन गर्ग, पवन गर्ग, उज्जवल, सार्थक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व महिलाएं-रीटा प्रसाद, मंजू रानी, अलका गोयल, डॉ. बबीता गर्ग आदि मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने माता रानी के भजनों पर जमकर श्रद्धा भाव से झूमकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button