
साहिबाबाद/गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार, 28 सितंबर 2025 को जी.टी. रोड, साहिबाबाद स्थित श्री प्रेमपुरी आश्रम एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान का नेतत्व प्रेमपुरी आश्रम के प्रबंधक महात्मा श्री विनायकानन्द जी ने किया। समिति के कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर, आईएमई कॉलेज के आसपास तथा अन्य इलाकों में सफाई कर कूड़ा-करकट हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री सचिन डागर भी उपस्थित रहे। उन्होंने समिति द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वच्छता अभियान में समिति की शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ मानव सेवा दल, यूथ टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



