Homeसामाजिकस्वास्थ्य

मानव उत्थान सेवा समिति एवं एमसीडी द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन, डिप्टी चेयरमैन सुंदर सिंह तंवर रहे शामिल

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। मानव उत्थान सेवा समिति और एमसीडी कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से राजधानी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना रहा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से एमसीडी दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के डिप्टी चेयरमैन सुंदर सिंह तंवर ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में भाग लिया और स्थानीय नागरिकों से अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

सुंदर सिंह तंवर ने कहा कि- “स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का भी दायित्व है। जब तक लोग स्वयं आगे बढ़कर इसमें भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक इस मिशन को सफल नहीं बनाया जा सकता।”

मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों और एमसीडी के कर्मचारियों ने मिलकर क्षेत्र की गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। साथ ही लोगों को गंदगी न फैलाने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तथा क्षेत्र स्वच्छ और स्वस्थ बन सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button