
नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मदनगीर आश्रम की ओर से 27 व 28 सितंबर को संगम विहार और मदनगीर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

सुविख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से सम्पूर्ण भारतवर्ष में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महात्मा श्री अंकिता बाई जी व महात्मा श्री हेमा बाई जी के सानिध्य में दक्षिणी दिल्ली शाखा, संगम विहार द्वारा 27 और 28 सितंबर की सुबह 6:30 बजे यह अभियान शुरू किया गया।

अभियान की शुरुआत बच्चन प्रसाद कन्या सर्वोदय विद्यालय, पहाड़ी, संगम विहार से हुई और समापन शनि बाजार पुलिस चौकी, बांध रोड, संगम विहार पर किया गया। इस दौरान शाखा कार्यकर्ताओं, मानव सेवा दल के सदस्यों और युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरित करना है।



