Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

गाजियाबाद में “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

गाजियाबाद,(पवन शर्मा,आनन्द धारा न्यूज़)। सुविख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा तथा समाजसेवी श्री विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में दिनांक 27 व 28 सितंबर 2025 को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा पटेल नगर स्थित माता राजेश्वरी आश्रम में प्रभारी महात्मा संयुक्ता बाईजी एवं महात्मा भूमिका बाईजी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ। इस अवसर पर मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों एवं यूथविंग के सदस्यों ने प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक आश्रम परिसर, आस-पास के क्षेत्र एवं नजदीकी पार्क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, स्वयं गंदगी न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।

इस अभियान में शाखा जिला प्रधान के. पी. सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार, रामदास, संगीता पाल, मदन गोपाल, वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार, मीडिया सहयोगी संजीव गुप्ता सहित , रामरत्न, अंकित, शिवेश, सविता, महेंद्र, गोविन्द, तनिश, प्रियांशु आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मानव उत्थान सेवा समिति का यह प्रयास क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा और लोगों ने इसे स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button