Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

मुरादनगर: रामलीला महोत्सव में रावण-अंगद व मंदोदरी-रावण संवाद का मनोहारी मंचन

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में श्री न्यू उदय कैला महारानी रामलीला एवं रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रावण-अंगद संवाद एवं मंदोदरी-रावण संवाद की भावपूर्ण लीलाओं का मंचन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे और मंचन का आनंद लिया।

रावण-अंगद संवाद की लीला में अंगद रावण को समझाते हैं कि वह सीता माता को प्रभु श्रीराम को लौटा दे और उनकी शरण में चले जाए, जिससे उसका और समस्त लंका का कल्याण हो सके। परंतु रावण अपने अहंकार और दंभ में अंधा होकर अंगद की बातों को ठुकरा देता है और युद्ध का मार्ग चुनता है। जहां अंगद की वीरता और आत्मविश्वास ने दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं मंदोदरी-रावण संवाद में मंदोदरी द्वारा रावण को समझाने के भावपूर्ण दृश्य ने वातावरण को गम्भीर कर दिया। मंचन के दौरान उपस्थित दर्शक भाव-विभोर होकर ताली बजाते रहे।
रामलीला देखने आए अतिथि विकास बंसल, सुधीर मित्तल को कमेटी ने पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, विनोद धनगर, महेश चंद गोयल, सुभाष चन्द्र गर्ग, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, अमरीश गोयल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारी, महेशचंद गोयल, राकेश गर्ग, प्रमोद गोयल, संदीप शर्मा, नवनीत गुप्ता, गिरीश गोयल, संजय गोयल, सुदर्शन प्रसाद, आलोक मित्तल, उमेश गर्ग, संजीव राजपूत, मित्रसेन त्यागी, दीपक गोयल, शिवकुमार गोयल, सचित गोयल, वासु गुप्ता, संजय सिंघल, दीपक सिंघल, रीता प्रसाद, मंजू गोयल, तनु शर्मा, आदि सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button