Homeप्रशासनशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत हंस इंटर कॉलेज की छात्रा काजल रानी बनीं एक दिन की खंड विकास अधिकारी

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर की हाई स्कूल की जिला टॉपर छात्रा कु. काजल रानी (पुत्री श्री पिंटू कुमार) ने सोमवार को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुरादनगर का पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर हंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। विकास खंड कार्यालय पहुँचने पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने पुष्पगुच्छ देकर छात्रा का स्वागत किया।

वरिष्ठ कार्यालय सहायक ने काजल रानी को विकास खंड कार्यालय से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button