Homeसामाजिकसांस्कृतिक

महाराणा प्रताप भवन गाजियाबाद में क्षत्रिय समाज ने मिलकर हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद द्वारा विजयदशमी के पावन अवसर पर महाराणा मंदिर महाराणा प्रताप भवन नेहरू नगर गाजियाबाद पर  विजयदशमी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राःत सामूहिक हवन के साथ किया गया तत्पश्चात सभा के संरक्षकों द्वारा मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों पर  माल्यार्पण कर  दीप प्रज्वलन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल (प्रबंधक पूनम सिसोदिया) के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं संक्षिप्त रामलीला का बड़ा ही मनमोहक मंचन किया गया। बच्चों द्वारा रामलीला का मंचन आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा पश्चात सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के हेतू उन्हें सम्मान प्रतीक (मैडल) और उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी सम्मान प्रतीक और उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीता सिंह (महामंत्री) एवं श्रीमती रीना चौहान द्वारा किया गया अंत में सभा के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया जी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया बाद में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले सदस्यों में सभा के संरक्षक सर्व जगदीश सिंह सिसोदिया, एसपीएस राघव, सुभाष सिसोदिया, सुभाष तोमर, सभा के जेपी राणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अजीत निगम (पार्षद नेहरू नगर), उदित मोहन निगम (पार्षद अशोक नगर), राजकुमार बैस (कोषाध्यक्ष), भूपेंद्र चौहान, देवपाल सिंह नाग, वंदना सेंगर, सीमा सिंह, कृष्णा कुमारी, मंजू राघव, सुषमा सिंह, रिचा भदौरिया (उपाध्यक्ष महानगर महिला भाजपा), राहुल तोमर (कवि नगर मंडल अध्यक्ष-भाजपा), दुष्यंत प्रताप सिसोदिया (प्रतापगन हाउस), सोमवीर सिंह, अनुपम सिसोदिया, ए के सिंह, जितेंद्र रघुवंशी, राहुल पुंडीर, बलराज चौहान, रामवीर सिंह, इंदु सिसोदिया, प्रथा शिशौदिया, श्रेया सिसोदिया, प्रथम सिंह, श्रृंखला गौतम, सुरेन्द्र राघव, राजरानी राघव, उमेश प्रसाद सिंह, जीत पाल सिंह सिसोदिया (एडवोकेट), केपी सिंह, जीपीएस चौहान, राम अवतार राणा, त्रिलोक कुमार सिंह राठौड़, चित्रांगद सिसोदिया, अनिल चौहान, राम कुमार सिंह, सीसी सिंह, आरपी सिंह पुंडीर, अजय तोमर, नवीन कुमार गौड़, प्रदीप सोलंकी, अनिल खेड़ा, नेपाल सिंह सिसोदिया, राजीव ठाकुर, अरविंद सिंह, भदौरिया, एस.एस. राघव, संग्राम सिंह, शीतला भक्त सिंह, नविंदर चौहान, संदीप ठाकुर, अविनाश तोमर, अजय सिंह तोमर, अनिल राणा, नरेंद्र सिंह राघव, रीना सिसोदिया, अनुराग कुशवाहा, अशोक वर्मा, रविकांत सिंह आदि सहित सैकड़ो क्षत्रिय भाइयों बहनों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button