गाजियाबाद

एम.एम.एच. कॉलेज के सांस्कृतिक समिति द्वारा ‘रामायण– समर्पण, साहस, धर्म की यात्रा’ विषयक नाटक का भव्य मंचन

गाज़ियाबाद। एम.एम.एच. कॉलेज के सांस्कृतिक समिति द्वारा ‘रामायण– समर्पण, साहस, धर्म की यात्रा’ विषयक नाटक का भव्य मंचन कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रामायण की कथा की जानकारी के साथ – साथ सत्य, न्याय, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश देना था ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव श्री अभिनव कृष्ण एवं उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्त्र पहनाकर सभागार में स्वागत किया गया । विशिष्ट अतिथि प्रो. एम.के. जैन पूर्व प्राचार्य, एम.एम.एच कॉलेज रहे ।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की अभिनय कुशलता से नाटक के सभी किरदार मंच पर जीवंत हो उठे । रामायण का मंचन अद्भुत और अविस्मरणीय रहा ।
सांस्कृतिक समिति समन्वयक प्रो. सुभाषिनी शर्मा ने स्वागत वक्तव्य दिया।
कार्यक्रम का निर्देशन छात्र सुहानी शर्मा और रिया द्वारा किया गया । धीरज बहुगुणा नाटक के सूत्रधार, राम का किरदार शैलजा , सीता का किरदार शिल्पी, रावण का किरदार शिवांशु ने निभाया ।
इस अवसर पर प्रो. प्रकाश चौधरी छात्र अधिष्ठाता, प्रो. आर.एस. यादव चीफ प्रॉक्टर एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्य प्रो. रोजी मिश्रा, प्रो. बीना शर्मा, प्रो. कल्पना दुबे, प्रो. अल्का व्यास, प्रो. सीमा कोहली समेत समस्त विभागों के शिक्षक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button