Homeसामाजिक

शाश्वत हिंदू संगठन ने किया देशभर के समाजसेवियों सहित संदीप त्यागी रसम हुए सम्मानित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। पुलिस सभागार गुलशन ग्राउंड जम्मू में शाश्वत हिंदू संगठन द्वारा केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर मे देशभर से विभिन्न क्षेत्रो मे सेवा कर रहे समाज सेवियो का सम्मान किया गया, सभी राज्यों से भारी संख्या मे प्रस्तावित नामो मे से केवल 13 नाम का चयन किया गया।

जिनको आचार्य लोकेश मुनि व संजीव जैन वीसी सेंट्रल युनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर द्वारा स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिभागियों को श्री अरबिंदो सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए जैन मुनि श्री लोकेश मुनि जी ने कहा कि एक पंक्ति में अगर धर्म की सर्वश्रेष्ठ परिभाषा कोई कही गई है तो वो गोस्वामी तुलसी दास ने कहा है कि
परहित सरिस धर्म नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधमाई, उन्होंने सम्मानित प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजीव जैन ने कहा कि विकसित भारत का सपना शिक्षित भारत से होकर गुजरता है उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। विदित हो कि शाश्वत हिंदू संगठन समस्त भारत मे मंदिर आर्थिकी के साथ-साथ दो घंटे मंदिर के नाम भक्ति केन्द्र मंदिर बने शक्ति केन्द्र
की अपील के साथ हर पारिवारिक उत्सव मंदिर के साथ मनाने का अभियान चला रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मंदिर से आशय सनातन हिंदू जैन सिख बौद्ध धर्म के आस्था केन्द्र है
देश भर से समाज राष्ट्रहित मे निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे जिन महानुभाव को सम्मानित किया गया। उनमे प्रमुख रूप से डा शोभाराम साहू, संदीप त्यागी रसम, जगमोहन यादव संजीव खजूरिया, बिजेंद्र सिंह प्रजापति, रामसिंह, धर्मसिंह जाटव महेंद्र कुमार जैन, परिमल मंडल शामिल हैं।
इस अवसर पर पंकज गोयल व राजकुमारी को भी शाश्वत पवन सम्मान से सम्मानित किया गया सभा का संचालन करते हुए पूर्व मेयर और संगठन की महिला प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति को समर्थ और समृद्ध बनाने में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है हमें मंदिरों को जागृत करने की जरूरत है। संरक्षक श्री सतपाल सिंह राठौर और संगठन मंत्री चतर सिंह जी ने कहा कि मंदिरों की नगरी जम्मू से पूरे भारत में शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का संदेश जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल, समन्वयक सरोज कुमार महापात्रा, वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री रवि कटारिया, सुनील कुमार गुप्ता, के.डी. पाठक, योगी अनूप नाथ सतपाल सिंह, सरदार बिक्रम सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जगजीत सिंह, धर्मेंद्र, जम्मू-कश्मीर राज्य के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चांडक सहित देश के अनेकों लोगों ने भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button