Homeसामाजिकस्वास्थ्य

टीकाकरण अभियान में दी जा रही है एक्सपायर दवा- तौसीफ हाशमी

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। सरकार द्वारा नौनिहालो के लिए चलाए जा रहे हैं टीकाकरण अभियान में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है टीकाकरण को लेकर सरकार का लक्ष्य है कि बच्चा किशोरावस्था तक पूरी तरह स्वस्थ रहे लेकिन उसमें कार्यरत कर्मचारी बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

इस प्रकरण पर मास को-ऑपरेशन एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौसीफ हाशमी ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर 11 बी- ब्लॉक में 4 सितंबर 2025 को टीकाकरण का कैंप लगाया गया था जिसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए पहुंचे वहां पर उपस्थित कर्मचारी रीना द्वारा सभी बच्चों को टीकाकरण किया गया, और साथ में पेरासिटामोल की ड्राप भी पिलाने के लिए दी गई लेकिन जो पेरासिटामोल महिलाओं को दी गई उसकी एक्सपायरी अगस्त में ही हो चुकी थी जब कई लोगों की नजर एक्सपायरी डेट पर गई तो उनके होश उड़ गए और उन्हें अब यह भी डर सता रहा है, कि कहीं ऐसा तो नहीं की जो वैक्सीन लगाई गई हो वह भी एक्सपायर हो जब इसकी चर्चा अन्य बच्चों के अभिभावकों को हुई तो उन्होंने भी अपनी-अपनी दवा की एक्सपायरी डेट चेक की इस बात को लेकर क्षेत्र वासियों में रोष व्याप्त है उनका कहना है कि सरकार का टीकाकरण की आड़ में हमारे बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

हाशमी ने कहा कि इस मामले की शिकायत हमने मुख्यमंत्री सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों से की है और जल्द से जल्द दोषीयों के खिलाफ करवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button