Homeशिक्षा

एम.एम.एच. कॉलेज के रसायन विभाग की खाद्य सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला ने सबको किया जागरूक

ग़ाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। रसायन विज्ञान विभाग, एम. एम. एच. कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद के ऑडोटोरियम में दिनांक 30 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान विषय पर सामाजिक-अकादमिक महत्व की कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला का उद्देश्य सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के लिए हाथों-हाथ सीखने का अवसर प्रदान करना और स्वास्थ्य पर उनके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना रहा।

इस कार्यशाला में सभी सभागियों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। खाधय् सुरक्षा विभाग द्वारा सभी का सुरक्षित खाद्य उत्पादों के लिए दिशा निर्देशन किया गया। सभी ने मूल्यवान अनुभवी शिक्षा प्राप्त कीहैं। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय जी मुख्य अथिति के रूप में मंच पर मौजूद रहे। वही जनपद के अन्य सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उनके साथ मोनिका गुप्ता, बसंत गुप्ता, मीरा सिंह, दर्पण कुमार, प्रमोद वर्मा और देवांश चतुर्वेदी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्य क्रम के मुख्य संरक्षक – अभिनव कृष्ण, सचिव, प्रबंधन समिति, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद का कार्य शाला हेतु मार्गदर्शन रहा। वही प्रोफेसर संजय सिंह, प्राचार्य, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद द्वारा कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु सभी संसाधन उपलब्ध कराये गए। उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना सफल कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं था।

कार्य क्रम के मुख्य आयोजन सचिव-
डॉ. राजपाल त्यागी और हरिदत्त शर्मा ने कार्य शाला की बहुत व्यवस्थित तैयारियां की जिसका परिणाम था लगभग 300 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया। वही कार्य क्रम की मुख्य सहयोगी डॉ. रेणु कुमारी ने खाधय् सुरक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों की सहभागिता से कार्यशाला को प्रभावी और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रसायन विज्ञान विभाग के सभी शिक्षक गण, प्रो. स्मृति रायजादा , प्रो. मृदुला वर्मा, प्रो. सीमा कोहली, प्रो. रविन्द्र सिंह यादव, प्रो. आभा दूबे, प्रो. वन्दना द्विवेदी, प्रो. सुभाषिनी शर्मा, प्रो. राखी द्विवेदी, प्रो. शालू त्यागी, प्रो. पूनम गुप्ता, प्रो. रत्ना शैरी, डाॅ. अनुराधा सिंह ,डाॅ. निशा अग्रवाल ,डाॅ. मोहन कुमार , डाॅ. श्वेता यादव , प्रो. विक्रम सिंह सक्रिय रहे। वही महाविधालय के प्रो. राकेश राणा, प्रो. अल्का व्यास ,डाॅ. गौरव , डाॅ. उमेश कुमार , डाॅ. पवन कुमार , डाॅ. मंजू भास्कर, प्रो भीष्म कपूर , प्रो मीनाक्षी श्रीवास्तव , प्रो मधु श्रीवास्तव , प्रो रीना सिंह , प्रो प्रकाश चौधरी, प्रो मीना वर्मा, प्रो विमलेश यादव, प्रो कुमदेश कुमार, प्रो सुता कुमारी, प्रो पंकज त्यागी, प्रो अल्पा सिह, प्रो. वन्दना, प्रो विरेन्द्र सिंह यादव , प्रो. पवन कुमार ,प्रो. गार्गी , प्रो. विनीता धीरान ,श्री मूल चन्द वर्मा  जी ने विशेष योगदान कार्यशाला की सफलता में प्रदान किया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन: प्रो. सुभाषिनी शर्मा जी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्षा- प्रो. स्मृति रायजादा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही महाविधालय के ओपन थेयएटर में फसाई वैन के द्वारा कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा दिये गए सैंपलस का वैज्ञानिक टीम ने वैन में लगे उपकरणों के माध्यम से परीक्षण भी किया। शेष सभी सैंपल अपने साथ लेकर गए जिनसे संबंधित रिजल्ट जल्द उपलब्ध कराये जायेंगे।
प्रशिक्षण हेतू मोबाईल वैन मे सभी सैंपल की परिक्षण के लिए उपकरण उपलब्ध थे जिसके कारण सभी प्रतिभागीयो ने प्रशिक्षण मे सक्रिय सहभागिता की। एन. सी. आर. के विभिन्न हिस्सों से छात्र, छात्राएं, शिक्षक विभिन्न महाविधालय से सहभागिता करने कार्यशाला में पहुँचे, एम. एम. कॉलेज, मोदीनगर, शहर के विभिन्न कॉलेज के शिक्षक और ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा के विभिन्न महाविधालयों के विधार्थी और शिक्षकगण इस महत्वपूर्ण अकादमिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button