
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को राज पब्लिक स्कूल, गजप्रस्थ मेरठ रोड, घूकना में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन *गाजियाबाद का नाम “गजप्रस्थ” किए जाने के समर्थन* में जनजागरण अभियान के अंतर्गत किया गया।

शिविर में यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. हिमांशु, डॉ. अमित, डॉ. नीलम, डॉ. दीक्षा, डॉ. आकाश आदि ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। बच्चों की स्वास्थ्य जांच अभिभावकों की उपस्थिति में की गई। अभिभावकों और विद्यालय के आसपास के निवासियों ने भी इस निःशुल्क जांच का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता व वरिष्ठ समाजसेवी पंडित अशोक भारतीय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और राष्ट्र एकता के उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान संदीप त्यागी रसम को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए गए प्रतिष्ठित “अरविंद सम्मान” प्राप्त करने पर बधाई दी गई।
पंडित अशोक भारतीय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संदीप त्यागी रसम के नेतृत्व में चल रहे गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान पर जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का आग्रह किया।
उन्होंने स्मरण किया कि कैसे संदीप त्यागी रसम ने आतंकवाद के दौर में कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा था। उन्होंने कहा कि ऐसे ही राष्ट्रनिष्ठ जनजागरण और संघर्षों के परिणामस्वरूप आज कश्मीर से धारा 370 हटाई जा सकी है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राजकुमारी त्यागी, व्यापारी नेता बालकिशन गुप्ता, नमामि गंगे एवं शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान से रवि कटारिया, डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनीता पाल, मनोज कुमार, वीरेंद्र कंडेरे, अरुण वर्मा, ऋषिक त्यागी, सीमा झा, सिमरन, योगिता सिंह, विशेश्वर सिंह, रेनू और प्रीति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में संदीप त्यागी रसम ने यशोदा हॉस्पिटल की टीम, विद्यालय प्रबंधन और उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



