Homeराजनीति

वार्ड 33 में विकास की रफ्तार तेज, पार्षद प्रत्याशी शरद शर्मा के प्रयासों से लगा हाई मास्क लाइट

गाज़ियाबाद,आनन्द धारा न्यूज़,(कुलदीप)। वार्ड नंबर 33 बजरिया में निवर्तमान पार्षद प्रत्याशी शरद कुमार शर्मा एडवोकेट के अथक प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को क्षेत्र में पांच लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइट लगाई गई, जिसका शुभारंभ शहर विधायक  संजीव शर्मा जी ने अपने करकमलों से किया। नारियल फोड़कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत  अजय कालरा द्वारा की गई।

इस अवसर पर शरद शर्मा एडवोकेट ने विधायक संजीव शर्मा जी को क्षेत्र के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव भी सौंपे। इनमें गोपीनाथ पार्क का सौंदर्यीकरण, बजरिया के प्राइमरी स्कूल में वाटर कूलर की व्यवस्था, जर्जर कमरों का पुनर्निर्माण, तथा जस्सीपुरा फ्लाईओवर के नीचे बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान शामिल है।

विधायक संजीव शर्मा ने जनता को भरोसा दिलाया कि इन सभी कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, विपिन मोहन गर्ग, सतीश चोपड़ा, अजय कालरा, मनोज यादव, तरविंदर सिंह बत्रा, दीपक शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, राजबाला, अर्जुन प्रताप, तन्नू, अभिषेक, मंगल, राजू, नीरज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सभी वार्डवासियों ने विधायक संजीव शर्मा और शरद शर्मा एडवोकेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड 33 में विकास कार्यों की रफ्तार निरंतर बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button