
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। होली चाइल्ड हा० सै० स्कूल, जी०टी० रोड गाजियाबाद की आयु वर्ग 14 वर्ष बालक टीम जिला खो-खो चैंपियनशिप 2025 में प्रतिभाग करेगी। यह प्रतियोगिता 8 से 9 नवम्बर 2025 तक गीता संजय मैमोरियल पब्लिक स्कूल, बी-ब्लॉक, लोहिया नगर, गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सि० रजनी ने टीम को किट वितरण किया और बच्चों के साथ टीम कोच डॉ. ललित भूषण को विजय की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में नीरज कुमार सहित अन्य अध्यापकों ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।



