
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। राजनगर एक्सटेंशन स्थित SCC सफायर सोसायटी में आज फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज़ (FRENS) की ओर से एक स्वास्थ्य कार्ड शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल के अंतर्गत अभावग्रस्त परिवारों के लगभग 150 फैमिली हेल्थ कार्ड बनाए गए, साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के 05 आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए।

कार्यक्रम में FRENS की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता (वरदान हॉस्पिटल प्रतिनिधि), वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी, एवं अतुल प्रकाश भटनागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सोसायटी की ओर से AAO अध्यक्ष पंकज बलियान, संयुक्त सचिव सुन्दरी मालिक, एवं उपाध्यक्ष कुश त्यागी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं हॉस्पिटल की ओर से विक्रांत सिंह एवं भूपेंद्र अरोड़ा ने भी शिविर संचालन में सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉ. सुबोध गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना फेडरेशन का लक्ष्य है। ऐसे शिविर न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न सोसायटियों में ऐसे और स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसेवा से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।



