Homeशिक्षासामाजिक

डॉ. अभिषेक शर्मा को रिसर्च एवं शैक्षणिक विकास में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया

ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा न्यूज़)। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, ग्रेटर नोएडा परिसर में आयोजित वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 एवं बौद्धिक संगोष्ठी के दौरान शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्ध शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. अभिषेक शर्मा को रिसर्च एंड डेवलपमेंट तथा शैक्षणिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के प्रबंध निदेशक ने डॉ. शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि उनका समर्पण और नवाचार दृष्टिकोण आईआईएमटी परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अभिषेक शर्मा ने प्रबंध निदेशक और पूरे आईआईएमटी परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और वे भविष्य में भी शिक्षा व शोध क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने का प्रयास जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button