Homeसामाजिक

संस्कार वैभव बाल सभा में “बच्चों की प्रतिभाएँ करे उजागर” विषय पर हुई सार्थक संगोष्ठी

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। संस्कार वैभव की नवंबर माह की बाल सभा दिनांक 12 नवम्बर 2025 को पार्श्वनाथ सोसाइटी गाजियाबाद में अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन के आवास पर आयोजित की गई।
सभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक बाल वंदना से हुआ। 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। सभा के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय – वर्धा के पूर्व कुलपति माननीय गिरीश्वर मिश्र रहे।
गत माह के साहित्यिक गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव मधु मंत्री द्वारा प्रस्तुत की गई। साहित्यकार बद्री नारायण चौधरी जी का जीवन परिचय कुमू जोशी भटनागर ने प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मीना जैन ने अपने वक्तव्य में बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों की प्रतिभाएँ उजागर करने का संदेश दिया। सभा का विषय रहा-बच्चों की प्रतिभाएँ करे उजागर ।सभी सदस्यों ने बालोपयोगी रचनाओं का पाठ किया।

संगोष्ठी का कुशल संचालन मनीषी सिन्हा ने किया। अंत में सुमन बिष्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संगोष्ठी में मीना जैन, संध्या सिंह, ईभा प्रसाद , मुक्ति बत्रा, लक्ष्मी भट्ट, शालिनी सिंह, रेनूबाला सिंह , सुमन बिष्ट, निधि वर्मा कुमू भटनागर, विद्या गोलेसर, सुनीता सिंह, मधु मंत्री, मनीषी सिन्हा, आशा सक्सेना व धर्म प्रकाश जी जैन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button