Homeखेल

देहरादून में आयोजित 5वीं नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश नंबर वन टीम घोषित

देहरादून,(आनन्द धारा न्यूज़)। संदीप राव (उत्तर प्रदेश मुए थाई कोच) ने बताया कि पाँचवी नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आयोजन देव भूमि उत्तराखंड परेडग्राउंड देहरादून में हुआ था। चैंपियनशिप 9 नवंबर 2025 से 11 नवंबर 2025 तक चली, चैंपियनशिप में 12 राज्यों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 15 गोल्ड मैडल, 10 सिल्वर मैडल और 3 ब्रॉन्ज़ मैडल जीत कर विजेता टीम बनी।

गोल्ड मैडल जितने वाले खिलाड़ियों के नाम
माधव राय, अनुश मिश्रा, दिवम चौधरी, तेजस भाटिया, पुनीत सिंह अरोरा, वैष्णवी चौहान, सर्विका द्विवेदी, नव्या सिंह, उत्कर्ष चौधरी, पार्थ सिंह, अनुराग सिंह थापली, रोशन रावत, गौरव सिंह महार, पीयूष शर्मा।

सिल्वर मैडल जितने वाले खिलाड़ियों के नाम
शिवांश यादव, नक्श मावी, पविका राव, पार्थ तिवारी, इशिका मावी, सोनू कुमार, सार्थक कुकरेती, सिद्धार्थ कुमार, अजय कुलभूषण श्रेष्ठ, मनोज सिंह नेगी।

ब्रॉन्ज़ मैडल जितने वाले खिलाड़ियों के नाम
श्रेष्ठ द्विवेदी, पावकी समानिया, एकलव्य सिंह।

श्री अश्वनी शर्मा (महानगर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती गाजियाबाद) ने विजयी खिलाड़ियों का स्वागत किया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button