Homeप्रशासन

24 घंटे के ट्रैफिक जाम से नया गंज- रमतेराम रोड के निवासियों की जिंदगी हुई नर्क- उपेंद्र गोयल

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज)। प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के ना ध्यान देने के चलते 24 घंटे लगे रहने वाले ट्रैफिक जाम की वजह से नया गंज- रमतेराम रोड के निवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।

रमतेराम रोड पर दुकानदारों की मनमानी, फुटपाथ घेरने, सामान के उतारने- चढाने और उनके ग्राहकों द्वारा सड़क को पार्किंग में बदल देने की वज़ह से सड़कों पे ट्रैफिक की बदहाल स्थिति है। प्रशासन और पुलिस को सभी स्तरों पर इस विषय से कयी बार अवगत कराया जा चुका है, फिर भी स्थिति दिन प्रतिदिन और खराब होती जा रही है।

इस प्रैस रिलीज के माध्यम से मेरा जिला प्रशासन की हर संबंधित इकाई से करबद्ध निवेदन है कि कृपया प्रभावी कदम उठा कर नया गंज- रमतेराम रोड के निवासियों को 24 घंटे के ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलवाकर अनुगृहित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button