गाजियाबाद

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एडीएम सिटी को शिकायतों की जांच कराने हेतु किया निर्देशित

गाजियाबाद। भूतपूर्व सैनिकों/वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ जिला सैनिक बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में आहूत हुई।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों केआवेदन पत्रों को सुना गया, जिसमें श्री बी०सी० बंसल, अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद गाजियाबाद के प्रकरण जिसके अन्र्तगत कार्यालय में रखी चुनाव सामग्री को कार्यालय से हटाने, सहित उपरोक्त सैनिक कार्यालय में व्यवस्थाओं से सम्बंधित सुधारों इत्यादि हेतु, के बारे में मौके पर अपर जिलाधिकारी (नगर) को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया व श्रीमती रेनू पत्नी स्व० सुबेदार मेजर ब्रजमोहन उजलायन के खेत की माप कराने हेतु निर्देशित किया। एक्स सर्विसमैन सुदेशपाल के पंजाब नेशनल बैंक के प्रकरण पर जाँच कराने हेतु आदेशित किया गया। पूर्व सैनिक सारजेन्ट प्रवीन कुमार के भूमाफिया द्वारा खडी आलू की फसल को नष्ट कर सीमेंट के स्लैब लगाकर अवैध कब्जा करने के सम्बन्ध में, प्रकरण पर जाँच कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद को निर्देशित किया गया। श्रीमती इन्दु बोकन कसाना पत्नी शहीद ब्रिगेडियर अमरेन्द्र सिंह कसाना के प्रकरण में लम्बित प्रकरण की जाँच आख्या मंगाने हेतु निर्देशित किया गया। शहीद विशाल चौहान पुत्र श्री जीतपाल निवासी-अतरौली जिला-गाजियाबाद के प्रकरण में उपजिलाधिकारी, मोदीनगर से जॉंच आख्या मंगाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों का शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा।
“जिला सैनिक बन्धु बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद, सहायक पुलिस आयुक्त जिला सूचना अधिकारी व उपाध्यक्ष, मेजर जनरल ए० जे० बी० जैनी, जिला सैनिक बन्धु बैठक के सदस्य व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के श्री पवन कुमार, वरिष्ठ सहायक श्री विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक, श्रीमती कविता देवी, कनिष्ठ सहायक, श्रीमती रितू सिंह, कनिष्ठ सहायक व श्री निपुण पायला, कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहें ।
बैठक के अन्त में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद कैप्टन (आई०एन०) राम प्रवेश सिंह द्वारा जिला सैनिक बन्धु बैठक में उपस्थित प्रशानिक अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा व बैठक में आये लगभग 40 पूर्व सैनिकों/आश्रितों का आभार व्यक्त किया तथा आग्रह किया गया कि बैठक में अधिक से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित हो और अपनी समस्या सम्बन्धी आवेदन-पत्र बैठक से दो दिन पूर्व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जनपद-गाजियाबाद में प्रस्तुत करें, जिससे उनकी समस्या का निदान समय से किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button