
कैसरगंज,(आनन्द धारा न्यूज़)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष पर विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम संपन्न उपरोक्त कार्यक्रम अवसर पर जनपद में आए आदरणीय सूर्य प्रताप शाही को भाजपा कार्यालय कैसरगंज पर जनप्रतिनिधियों सहित आमजनता ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद यह तिरंगा यात्रा पावर ट्रैक्टर एजेंसी बरखुर्द द्वारापुर पहुंची जहां पर यात्रा में शामिल सभी गणमान्य लोगों का जलपान का आयोजन पावर ट्रक एजेंसी के मलिक राहुल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया तत्पश्चात पक्ष उपरोक्त तिरंगा यात्रा देवलखा के लिए रवाना हुई।

उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार, भाजपा नेता अरविन्द कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख संदीप कुमार सिंह बिसेन, सुवेद वर्मा,बृजेश कुमार सिंह, शिवानंद सिंह,शिव सहाय सिंह मुनीम, नीरज श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा, बाल कुमार मौर्य,मनोहर लाल एडवोकेट,राम सतीश वर्मा सहित तमाम लोगों की गरमाई उपस्थिति रही।



