Homeप्रशासन

23 नवम्बर (रविवार) को एसआईआर कार्य हेतु बी.एल.ओ. मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे- डीएम

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद के कार्यालय से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 से संबंधित गणना प्रपत्रों का वितरण, प्राप्ति एवं डिजिटाईजेशन आदि का कार्य जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 04-11-2025 से दिनांक 04-12-2025 तक बी०एल०ओ० द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्य को मा० आयोग के निर्देशानुसार समयान्तर्गत सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 23-11-2025 (रविवार) को जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बी०एल०ओ० अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्रित करेंगे।
समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं पयवेक्षणीय अधिकारी दिनांक 23-11-2025 (रविवार) को अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मतदेय स्थलों का भ्रमण कर देखेंगे कि समस्त बी०एल०ओ० मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। यदि कोई बी०एल०ओ० अनुपस्थित रहता है तो संबंधित बी०एल०ओ० के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

समस्त विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्ष भी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके कार्यालयों से संबंधित प्रगाढ पुनरीक्षण में नियुक्त समस्त कार्मिक दिनांक 23-11-2025 (रविवार) को आवंटित मतदेय स्थल पर गणना प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button