सतपाल महाराज के अनुयाइयों ने कराया अनाथ कन्या का विवाह

गाजियाबाद, 25 नवंबर। सुविख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने एक अनाथ कन्या का विवाह संपन्न कराया। इस पुनीत कार्य में महात्मा ज्ञानशबदानंद जी, समाजसेवी श्री कालूराम तथा श्री कमल जी का विशेष सहयोग रहा।
दुल्हन गौरी उर्फ अमृता, जिनके पिता ने त्याग दिया था और माता का देहांत हो चुका है, का विवाह सहारनपुर निवासी दूल्हे अभिषेक के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह मुरादनगर गंग नहर स्थित सतलोक आश्रम की हंस वाटिका में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री सतपाल महाराज जी के महात्मा, साध्वियां तथा मोदीनगर, दिल्ली, गाजियाबाद और साहिबाबाद से आए सहयोगी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विवाह समारोह सामाजिक सेवा और मानवीय सहयोग का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।







