राजनीतिसामाजिक

पी.चंद्रा द्वार के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन, सांसद अतुल गर्ग व विधायक संजीव शर्मा रहे उपस्थित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। नया गंज के पी चंद्रा द्वार के पुनर्निर्माण का श्रीमती पुष्पा रानी गोयल द्वारा भूमिपूजन एवं सांसद अतुल गर्ग द्वारा विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में नारियल फोड़ कर कार्य प्रारंभ।

नया गंज के पी चंद्रा द्वार के पुनर्निर्माण का शुभारंभ श्रीमती पुष्पा रानी गोयल द्वारा भूमि पूजन करके प्रारंभ करवाया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद अतुल गर्ग द्वारा विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में नारियल फोड़ कर पूजा विधि पूर्वक संपन्न करायी गयी। पार्षद राजीव शर्मा, आयोजक विनय चंद्रा, एवं नया गंज आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल के अतिरिक्त  नया गंज निवासी सर्वश्री दिनेश गोयल, मानवेंद्र गोयल, संदीप बंसल,  लोकेश गर्ग, अनिल अग्रवाल, विश्वेन्दृ गोयल, नीरज पंडित जी, मोहित गोयल, प्रवीण सिंहल, रवींद्र जी और अन्य अनेक नागरिक उपस्थित रहे सांसद, विधायक को नया गंज वासियों द्वारा सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक श्री विनय चंद्रा द्वारा सभी अतिथियों को जलपान कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button