
बहराइच, (आनन्द धारा न्यूज़/आनन्द सागर मिश्र)। दिनांक 30 नवम्बर 2025 को परशुराम सेना प्रकोष्ठ इकाई परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष महसी पंडित आदर्श त्रिवेदी जी के संयोजन में विधानसभा महसी अंतर्गत ग्राम सभा कोदही पंडित पुरवा जिला बहराइच में सम्पन्न हुई उक्त बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहे तथा कई लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई वही पंडित आशीष चतुर्वेदी जी के कार्य को देखते हुए उनकी पदोन्नति जिला उपाध्यक्ष के पद पर की गई एवं पंडित ओंकार नाथ मिश्रा जी को जिला संरक्षक अधिवक्ता पंडित रविनंदन द्विवेदी जी को विधिक सलाहकार नव नियुक्त किया गया है। जिसमें सैकड़ो संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।




