Homeक्राइमराजनीति

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया राहुल पर नई FIR दर्ज, ED की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

ई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत के आधार पर नई FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई सुब्रह्मण्यम स्वामी की पुरानी शिकायत पर निर्भरता कम करने और जांच को विधिवत आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

सूत्रों के अनुसार, ED इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मामले की निगरानी कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि यदि मनी लॉन्ड्रिंग के स्पष्ट सबूत मिलते हैं, तो पुलिस स्वतंत्र रूप से अपनी जांच शुरू करे।

इसी क्रम में ED ने दिल्ली पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें यंग इंडिया कंपनी पर लगभग 88 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। नई FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

नेशनल हेराल्ड केस वर्षों से राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय रहा है, और नई FIR के बाद मामले में एक बार फिर तेजी आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button