
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। संस्कार वैभव की दिसंबर माह की साहित्यिक सभा दिनांक 5 दिसम्बर 2025 को पार्श्वनाथ सोसाइटी गाजियाबाद में सुमन बिष्ट के आवास पर आयोजित की गई। सभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक सरस्वती वंदना से हुआ। गत माह के साहित्यिक गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव मनीषी सिन्हा द्वारा प्रस्तुत की गई, साहित्यकार श्रीधर पाठक का परिचय आशा सक्सेना द्वारा दिया गया, अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि दिसंबर का महीना अपनी त्रुटियों के पुनरावलोकन का है साथ ही नए वर्ष की शुभकामनाएँ दी।
संगोष्ठी का विषय रहा – समापन पर संतुष्टि या निश्चिंतता तथा मन की बात ।कुमू जोशी भटनागर के कुशल संचालन में सभी ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी ।सभा का समापन विद्या गोलेसर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। संगोष्ठी में मीना जैन, कुमू भटनागर , सुमन बिष्ट, आशा सक्सेना, ईभा प्रसाद , मुक्ति बत्रा, शालिनी सिंह, रेनूबाला सिंह , निधि वर्मा, विद्या गोलेसर, मैत्री मेहरोत्रा, मधु मंत्री, मनीषी सिन्हा तथा संध्या सिंह उपस्थित रहे ।



