
पीडी नगर/उन्नाव। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से पीडी नगर उन्नाव में समिति की शाखा श्री हंस सत्संग आश्रम के उन्नाव-राय बरेली रोड पर “श्री हंस द्वार” का उद्घाटन सदर विधायक माननीय श्री पंकज गुप्ता और समिति के वरिष्ठ महात्मा दर्शनी बाई जी, महात्मा नीलगंगा बाई जी, महात्मा धनिष्ठा बाई जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ता होरी लाल, मानव सेवा दल के प्रांत संयोजक धर्मपाल, उप प्रांतपाल उदय प्रताप जी, जिला प्रमुख राकेश यादव, समिति के जिला प्रधान बाल गोविन्द जी, अधिवक्ता नृपेंद्र बाजपेयी, शिव कुमार जी, संतोष कुमार, राम औतार, जगदीश सोनी, रामरती देवी, रितु देवी, सावित्री देवी, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, रमा देवी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहें।
इस दौरान श्री हंस सत्संग आश्रम पीडी नगर में सत्संग का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूज्य श्री श्री महाराज जी की कृपा और मंचासीन संतों के आशीर्वाद से इस हंस द्वार का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला है। आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहा तो आगे भी बड़े-बड़े सेवा कार्य करता रहूंगा।
सत्संग कार्यक्रम में महात्मा दर्शनी बाई जी ने माननीय विधायक जी का इस पुनीत कार्य के लिए समिति की तरफ से ह्रदय से आभार जताया और उनके स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की और समिति का साहित्य व स्वास्थ्यवर्धक औषधियां प्रसाद स्वरूप भेट की। समिति के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी का फूल-मालाओं, तिलक लगाकर और पटके पहनाकर स्वागत किया। श्री हंस द्वार के इस पुनीत कार्य को लेकर पीडी नगर कालोनी के स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता का आभार जताया।





