
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद में बुधवार को सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब नंदग्राम मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके निज निवास पर पहुँचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान डॉ. शर्मा ने गोयल जी को उनके नेतृत्व और संगठनात्मक योगदान के लिए शुभेच्छा प्रेषित करते हुए दीर्घायु एवं सफल भविष्य की कामना की। मुलाक़ात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ, जिससे वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

स्थानीय संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस सौजन्य भेंट को भाजपा परिवार की एकजुटता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रतीक बताया।



