
नोएडा। सार्थक एक नई सोच संस्थान द्वारा नोएडा सेक्टर 6 ऑफिस में युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी संस्याओं को देखते हुए जीवा आयुर्वेद टीम के सहयोग से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
इस हेल्थ कैंप में 18 -30 वर्ष के सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने जाँच कर स्वास्थ्य लाभ लिया।हेल्थ चेकप जीवा आयुर्वेद के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया गया
सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा समय- समय पर युवाओं के लिए इस तरह के मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं। सार्थक एक नई सोच संस्था युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल ट्रेनिंग के साथ ही जॉब देने वाली संस्था है। अब तक संस्था ने दस हजार से ज्यादा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ ही जॉब भी दिलाया गया है। संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय का कहना है कि 2047 तक देश में कोई भी युवा बेरोजगार न रहे इसको ध्यान में रखकर संस्था सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही है। संस्था के संयोजक पंकज त्रिपाठी ने जीवा आयुर्वेद टीम के साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और हमारी टीम को बताया कि बहुत ही जल्द इससे बड़ा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा उसकी तैयारी चल रही है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल अवाना युवा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




