Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़) 7 सितंबर। मानव उत्थान सेवा समिति व मैक्स हॉस्पिटल,शालीमार बाग के संयुक्त प्रयास से श्री हंस सत्संग भवन, पंजाबी बाग में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 200 लोगों का बी.पी.,शुगर,कोलोस्ट्रोल,ईसीजी  किया गया।
शिविर का शुभारंभ सुविख्यात समाजसेवी श्री सुयश जी महाराज, माता श्री मोहिना जी व अन्य अतिथिगणों सहित दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरनीश सिंह भाटिया ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज हृदय रोग मरीज शुगर,केंसर के मरीजों से ज्यादा देखने में आ रहे हैं, इसका मुख्य कारण फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करना है। स्वस्थ रहने लिए पिजा, बर्गर, कोल्डड्रिंक,चिप्स आदि के सेवन से बचना है। तथा मांसाहार, धूम्रपान, तम्बाकू, गुटखा आदि नशे आदि से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इनसे हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. हरनीश जी ने आगे कहा कि समय – समय पर चेकअप करवाते रहे साथ ही तनाव रहित रहें।

इस अवसर पर माता श्री मोहिना जी ने कहा कि गुरु महाराज जी के शिष्य वैसे तो नॉनवेज व शराब आदि के नशे से दूर रहते हैं लेकिन किसी न किसी कारण से तनावग्रस्त रहकर अपने स्वास्थ्य को खराब कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसे सभी को पालन करना है ताकि हम सभी स्वस्थ रहें तथा समाज सेवा में कार्यरत रहे। डॉ.सविता यादव ने पोषण जागरूकता की जानकारी दी।

शिविर को संबोधित करते हुए संस्था के वरिष्ठ महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से समस्त भारत में इसी प्रकार के समाजसेवी कार्य आयोजित हो रहे हैं। शिविर समापन पर समिति के सचिव श्री आनंदी प्रसाद सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी सहयोगियों के धन्यवाद दिया।

मंचासीन डॉ. प्राची मौर्य, डॉ. अंजलि अग्रवाल,डॉ. सविता यादव आदि थे।सहयोगी कार्यकर्ताओं में मुख्य अमित कुमार, दीपांशु कलावत, एकता सोनी, चेतना वर्मा, स्वेता वशिष्ठ आदि थे।
मंच संचालन शंकर शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button