Homeअध्यात्मशिक्षासामाजिक

जिला हापुड़ में श्री अमृता माता जी के जन्मदिन पर मिशन एजुकेशन द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण की

हापुड़,(पवन शर्मा, आनन्द धारा न्यूज़) मानव उत्थान सेवा समिति के अंतर्गत मिशन एजुकेशन के द्वारा शाखा जिला हापुड़ में दिनांक 8 अगस्त, गुरुवार को गुरु माता श्री अमृता जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महात्मा त्रिलोकी बाई जी के दिशा-निर्देशन में प्राथमिक प्राइमरी बाबूगढ़ छावनी सरकारी स्कूल में ‘मिशन एजुकेशन’ अभियान के तहत लगभग 76 बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई। ये पुनीत कार्य सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से दिनांक-(01 अगस्त से 20 अगस्त 2025) तक सम्पूर्ण भारत वर्ष सहित विदेशों में भी मिशन एजुकेशन अभियान सुचारु रूप से चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के उपजिला प्रमुख मास्टर रामपाल, सेवादल के वीरपाल, बिजेंदर त्यागी , धनकेश जी, सुनील , डॉक्टर संजीव कुमार, लीलू कश्यप, शकुंतला देवी, महेंद्र सिंह ओपेडा, यशपाल, कुलदीप सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button