
गाजियाबाद,(आनन्द धारा/कुलदीप)। एम.एम.एच. कॉलेज गाजियाबाद के रसायन विज्ञान विभाग तथा आईसीएसएसआर, निक्सी दिल्ली द्वारा वित्त पोषित एवं आईआईएमएम व सेंट्रल बैंक द्वारा सहयोग (ICCSJ-2026) Climate Change and Social Justice: Challenges and Solutions of Environmental Justice विषय पर डाॅ.राजपाल त्यागी (रसायन विज्ञान) के संयोजन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 27-28 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। इस कान्फ्रेंस में देश-विदेश के उत्कृष्ट संस्थानो के प्रोफेसर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता व छात्र-छात्राए भाग लेंगे। 27 फरवरी 2026 को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. राणा प्रताप सिंह कुलपति गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा , प्रमुख संरक्षक प्रो. संगीता शुक्ला कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ, संरक्षक अभिनव कृष्णा, प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह, मुख्य वक्ता प्रो. ओलीम रूजीमुरादेव उज्बेकिस्तान, प्रो. बी.डब्लू.पाण्डेय डीन व डायरेक्टर सेन्टर फार हिमालयन स्टडीज दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रो. हीरामन तिवारी आन. डायरेक्टर आईसीएसएसआर, रमन कांत नीर फाउंडेशन, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. आर.के. सोनी, चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ,प्रसिद्ध वैज्ञानिक व पूर्व डायरेक्टर डाॅ. सुशील कुमार त्यागी सीपीसीबी, वैज्ञानिक एफ डाॅ. अमित सक्सैना डीआरडीओ, प्रो. सांतेश सिंह जेएनयू, मुख्य वैज्ञानिक डाॅ. राजकुमार सिंह आईआईपी देहरादून, प्रो. तरूण गुप्ता आईआईटी कानपुर व प्रो. उत्तम कुमार जीबीयू होगे जबकि समापन सत्र 28 फरवरी को अतिथि डाॅ. देवेश त्यागी सीईओ निक्सी व हरीश कुमार शर्मा पूर्व एडिशनल सेकेट्ररी भारत सरकार रहेगे। टेक्नीकल सत्र मे देश के प्रमुख संस्थानो के प्रोफेसर, वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, शोधकार्य में संलग्न छात्र भाग लेंगे।

लगभग 500 से ज्यादा प्रतिभागियो ने अपने पंजीकरण करा कर एक रिकार्ड कायम किया है। उद्घाटन सत्र के उपरांत तकनीकी सत्र कालेज के सभागार हाल, बीसीए हाल, कुंवर बैचेन हाल, रमन हाल फिजिक्स, सीएलटी, पीएलटी, आईक्यूएसी व पोस्टर प्रजेंटेशन के लिए बाटनी लैब मे आयोजित किए जाएंगे।



