
मोदीनगर, 16 दिसंबर।विजय दिवस के अवसर पर छाया पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में सैनिक परिवार गाजियाबाद की मोदीनगर इकाई, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वीरता को नमन
कार्यक्रम में मेजर जनरल डॉक्टर बी. कपूर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चयन पाल सिंह, वेटरन सुरेंद्र कुमार शर्मा, आचार्य निरंजन सिंह, किशन सिंह, सुपीरियर यादव, केपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की अदम्य साहस और शौर्य को याद करते हुए देश के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संचालन और सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठी एवं मोदीनगर अध्यक्ष कमांडो मनोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विजय दिवस पर देश के वीरों की वीरता को नमन किया और समाज में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का आह्वान किया।
धन्यवाद ज्ञापन
समापन पर एडवोकेट बी. सी. बंसल, अध्यक्ष सैनिक परिवार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद गाजियाबाद एवं पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति ने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जीवित रखते है।





