Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

मानव उत्थान सेवा समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय सांसद अतुल गर्ग को सोंपा ज्ञापन

गाज़ियाबाद, (पवन शर्मा)। मानव उत्थान सेवा समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय सांसद अतुल गर्ग से मुलाकात कर मुरादनगर स्थित सतलोक आश्रम के सामने गंग नहर पर घाट निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को गंग नहर में स्नान व धार्मिक क्रियाकलापों के लिए उचित घाट न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है। घाट निर्माण होने से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

सांसद अतुल गर्ग ने इस महत्वपूर्ण मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अपने स्टाफ को उच्च अधिकारियों से पत्राचार करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर महात्मा ज्ञानशब्दानंद जी, अवधेश कुमार मित्तल, शाखा प्रधान के.पी.सिंह, कल्याण सिंह, मदन गोपाल, विमल कुमार और पवन शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्थानीय जनता ने भी इस पहल की सराहना करते हुए जल्द से जल्द घाट निर्माण की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button