Homeबॉलीवूड

खुशखबरी -एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस लंबे समय से उनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, दीपिका को शनिवार को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ एक  दीपिका ने श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है, जैसे ही यह गुड न्यूज का पता चला, दीपिका और रणवीर के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर सभी लोग इस नन्ही मेहमान के स्वागत में उन्हें बधाई दे रहे हैं।
दीपिका ने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। फैंस ने दी न्यू पेरेंट्स को बधाई जब से एक्ट्रेस ने यह खबर अपने फैंस को दी है तब से फैंस के खुशी का ठिकाना ही नहीं है। एक्ट्रेस के पोस्ट में कई लोगों ने प्यारे-प्यारे कमेंट करके बच्ची की खूब आशीर्वाद दिया। पैपराजी ने शनिवार की शाम को दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया। जिसमें एक्ट्रेस की कार स्पॉट हुई है। पैपराजी की यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। 
जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं और बप्पा का आशीर्वाद लिया। वहीं कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने मेटरनिटी शूट कराया था, जिसकी तस्वीरें भी फैंस ने खूब पसंद की और काफी वायरल भी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button