
मेरठ,(पवन शर्मा)। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन एजुकेशन’ अभियान के अंतर्गत मेरठ स्थित मानव धर्म मन्दिर (आश्रम) द्वारा सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से और श्री विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का संचालन आश्रम प्रभारी महात्मा दीपांजलि बाई जी के नेतृत्व में किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित चार विद्यालयों के लगभग 1000 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री राजेश गोयल, श्री नेपाल सिंह चौहान, श्री देवेन्द्र जी, महिमा चौहान, दिव्या चौहान, मनीष कुमार और श्रेया प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके सक्रिय सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम बेहद सफल रहा।

इस आयोजन ने न सिर्फ बच्चों को जरूरी शैक्षिक संसाधन प्रदान किए, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी ला दी। आयोजन समिति ने उन सभी लोगों का भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया जो स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उनके योगदान एवं समर्थन ने इस कार्य को सार्थक बनाया।



