Homeशिक्षासामाजिक


1 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगी तीसरे चरण के आरटीई के दाखिलों की प्रक्रिया – जीपीए

गाजियाबाद। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन आरटीई के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब अभिभावकों के बच्चो को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सजगता से काम कर रही है संस्था द्वारा आरटीई के माध्यम से बच्चो के फार्म भरने की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जीपीए की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि जिले के 1152 निजी स्कूलों में आरटीई की लगभग 19000 से ज्यादा सीटे बच्चो के दाखिलों के लिए उपलब्ध है। दिसंबर माह से चल रही आरटीई के दाखिलों की प्रक्रिया के दो चरण समाप्त हो चुके हैं।और इन दो चरणों में लगभग 4800 बच्चो का चयन हुआ है अभी अगले दो चरणों के लिए 14000 से ज्यादा सीटे बच्चो के दाखिलों के लिए मौजूद है इसलिए हमारे प्रयास है, कि इस शिक्षा सत्र में इन सभी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब अभिभावकों के बच्चो को आरटीई के माध्यम से शिक्षा का अधिकार मिल सके। जिले के ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे अलभित समूह और दुर्बल वर्ग के अंतर्गत आते है वो सभी अभिभावक अपने बच्चो के फार्म सावधानी से बिना किसी त्रुटि के साइबर कैफे और अपने निजी माध्यम से ऑन लाइन आवेदन करे और बच्चे का एक से ज्यादा फॉर्म न भरे। अगर किसी अभिभावक को फार्म भरते हुए कोई परेशानी होती है तो वो जिला बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा मदद के लिए पांचों जोन के रिप्रेजेंटेटिव से मदद ले सकते है।

और अगर इसके बाद भी कोई परेशानी आती है तो सीधे जीपीए की टीम से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button