
नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में कथित धांधली के विरोध में INDIA गठबंधन द्वारा आयोजित ‘1 नवंबर दिल्ली चलो महारैली’ के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विशाल जनसमूह आज दिल्ली पहुँचा।
टीम अभिषेक गर्ग काफ़िला 56-विधानसभा घंटाघर रामलीला मैदान से बसों , गाड़ियो और बाइक के माध्यम से बड़ी संख्या में महारैली में शामिल हुआ ।रामलीला मैदान में आयोजित इस महारैली में शामिल होने आए ‘टीम अभिषेक गर्ग’ में भारी उत्साह देखने को मिला। हाथों में सपा के झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और लोकतंत्र तथा जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए जोरदार नारेबाजी की।”न रुकेंगे, न झुकेंगे, जनता के हक में लड़ेंगे” और “वोट बचाओ, देश बचाओ” के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने रैली में उपस्थित मीडिया बंधुओं से कहा कि आदरणीय अखिलेश यादव जी और INDIA गठबंधन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उमड़ा यह जनसैलाब स्पष्ट संदेश देता है कि देश की जनता चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर टीम अभिषेक गर्ग ‘ समाजवादी पार्टी और बड़ी संख्या में पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।



