Homeगाजियाबादसामाजिक

महेन्द्रा एनक्लेव के मुख्य तिराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

गाजियाबाद,आनन्द धारा/सुशील कुमार शर्मा। महेन्द्रा एनक्लेव में ब्लॉक बी-1 एवं सी की मुख्य सड़क के टी-प्वाइंट तिराहे पर (फ्लोरेंस स्कूल के निकट) हाईमास्ट लाइट लगाए जाने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इस स्थान पर बिजली का खंभा एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग स्थानीय निवासियों द्वारा काफी समय से की जा रही थी।

लगभग एक पखवाड़े पूर्व क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी ने कॉलोनीवासियों को दीपावली से पहले हाईमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया था। अपने आश्वासन को पूरा करते हुए पार्षद अमित त्यागी ने रविवार को अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत लाइट जलाकर हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया।

हाईमास्ट लाइट लगने से मुख्य तिराहे पर अब पर्याप्त रोशनी रहेगी, जिससे रात्रि के समय आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए पार्षद अमित त्यागी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button