
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में LMT खो-खो क्लब गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्लब का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में सब-जूनियर अंडर-14 बालक एवं बालिका तथा ओपन बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे–
सब-जूनियर वर्ग (अंडर-14)
– बालक वर्ग में प्रथम स्थान – LMT खो-खो क्लब गाजियाबाद।
– बालिका वर्ग में प्रथम स्थान – होली एंजेल पब्लिक स्कूल। इस टीम की खिलाड़ी भी LMT खो-खो क्लब में नियमित अभ्यास करती हैं।
ओपन वर्ग
– बालिका वर्ग में प्रथम स्थान – LMT खो-खो क्लब गाजियाबाद।
– बालक वर्ग में प्रथम स्थान – LMT खो-खो क्लब गाजियाबाद।
इस शानदार सफलता के पीछे टीम की कोच मिस मोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मोनी अल्टीमेट खो-खो कैंप की खिलाड़ी रह चुकी हैं और उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर LMT खो-खो क्लब के स्पॉन्सर एवं काव्या स्पोर्ट्स के संचालक श्री रिंकू गौतम तथा आदित्य शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्लब में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।



