
नोएडा,(आनन्द धारा)। सेक्टर 16 स्लम एरिया में सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा यहां के बच्चों की शिक्षा न रुके इसको ध्यान में रखते हुए सार्थक पाठशाला चलाया जा रहा है जिसमें आस पास के सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसमें बहुत से बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं. 5 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं।
आज देश के वीर सपूत सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने जयंती के पावन अवसर जो कि पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है के पावन अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस में बच्चों की भूमिका पर बच्चों ने चित्र बनाकर दिया साथ ही देश भक्ति गीत गए डांस किया। बच्चों ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया साथ ही उनके विचारों को याद किया देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर बच्चों को सरदार पटेल ने जीवन से जुड़ी किताबें भी दी गयी। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को सरदार पटेल जी के देश समाज के लिए किए गए कार्यों से परिचित कराते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही गयी साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों के प्रति आभार प्रकट किया।



