अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

मोदीनगर,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद मे बहुत हर्षोल्लास और पांरपरिक रीति-रिवाजो के साथ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में विधि के छात्र-छात्राओ व प्राध्यापिकाओ ने शिरकत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज की निदेशिका डा० पूनम गोयल ने अपने सम्बोधन से सक्रिया और सन्देश में कहा कि इस अनूठे कार्यक्रम भारतीय सस्कृति के इस खूबसूरत रंग को सहेजना है।

मेहॅदी प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओ ने अपनी हथेलियो पर मारवाडी, अरेबिक, इंडो-वेस्टर्न और फ्यूजन जैसी मेहंदी डिजाइनो का शानदार प्रदर्शन किया। बारीक कारीगरी, रचनात्मकता और स्वच्छता के आधार पर निर्णायकेा (डा० पूनम गोयल, दर्शनवीर शर्मा, श्रीमती आरती अग्रवाल) ने विजेताओ का चयन किया। इसमे विधि विभाग की छात्राएं अंजना व भावना ने प्रथम स्थान, चिंकी व मन्तशा ने द्वितीय, पल्लवी व निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज के अध्यक्ष सीए० (डा०) अनुज गोयल ने सभी प्रतिभागियो की सराहना करते हुआ कहा, मेह्रदी केवल एक कला नही, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियो की रचनात्मक सोच और हुनर को एक बड़ा मंच प्रदान करते है।
सभी विजेताओ को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का स्टाफ – स्मृति वशिष्ठ, ज्योति, प्रेमा आर्य, शालिनी गुप्ता, पूजा, शिवांगी, अंशु और विद्यार्थी उपस्थित रहे।



