
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। समाजवादी पार्टी के “जनसेवा ही संकल्प” अभियान के तहत गाजियाबाद की 56 विधानसभा के अंतर्गत विजयनगर सेक्टर-11 स्थित कुटी पर एक विशाल ‘समाजवादी निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 28 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में क्षेत्रीय निवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।
निःशुल्क मेडिकल कैम्प का उद्घाटन संयुक्त रूप से छेत्र के सम्मानित व्यक्ति और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठजनों/कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया, जिसमे मुख्य रूप से हाजी मुबीन, महबूब लारी, फ़हीम पार्षद , ग़ालिब, डॉ सलीम आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज ख़ान, कार्यक्रम के संयोजक गालिब, हाजी मुबिन , मोहसिन एड , फ़हीम पार्षद , डॉ सलीम , आमिर ख़ान , राजा ख़ान , महबूब लारी , शेर ख़ान , समीर सैफ़ी , नदीम इदरीसी , असलम मलिक , जाकिर अंसारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा:
समाजवादी पार्टी हमेशा से निम्न, शोषित और आम जनता के हक और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रही है। स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। विजयनगर के वार्ड 55 के सेक्टर-11 (कुटी) में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विधानसभा 56 के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ निःशुल्क पहुँचाना है। महँगाई के इस दौर में निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए समय पर जाँच और परामर्श मिलना मुश्किल हो जाता है। समाजवादी पार्टी का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में वंचित न रहे।
स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर, फेफड़ों की जाँच (PFT) और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जाँचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। मरीजों के बेहतर उपचार एवं परामर्श के लिए जनरल फिजिशियन, दंत विशेषज्ञ (डेंटिस्ट), स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सैकड़ों नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवाएँ वितरित की।



